Header Ads Widget

Responsive Advertisement

MBBS डॉक्टर से नेपाल क्रिकेट के सितारे ईशान पांडे बायोग्राफी 2026

ईशान पांडे बायोग्राफी 2026 

ईशान पांडे की कहानी खास है क्योंकि वह क्रिकेटर होने के साथ MBBS डॉक्टर भी हैं और लगभग 7 साल के अंतराल के बाद 2026 में नेपाल की अंतरराष्ट्रीय टीम में लौटे।  डॉक्टर की पढ़ाई से नेपाल क्रिकेट के मैदान तक प्रेरणादायक ईशान पांडे की बायोग्राफी 2026

  • ईशान पांडे नेपाल के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
  • उनका जन्म 2 मार्च 1998, स्यांगजा, नेपाल में हुआ था। 
  • बॉलिंग राईट आर्म ऑफ ब्रेक 
  •  नेपाल के लिए ODI: 7 मैच
  • नेपाल के लिए 201 रन 
  • नेपाल के लिए सर्वोच्च 84 स्कोर 
  • नेपाल के लिए ODI में 2 अर्धशतक

ईशान पांडे बायोग्राफी की शॉर्ट जानकारी 

  • पूरा नाम: ईशान पांडे
  • जन्म: 2 मार्च 1998
  • जन्मस्थान: स्यांगजा, नेपाल
  • उम्र: 28 वर्ष
  • पढ़ाई: MBBS
  • पिता: पुष्पराज पांडे
  • माता: पद्मा पांडे
  • बल्लेबाजी: बाएं हाथ से
  • गेंदबाजी: राइट-आर्म ऑफ-ब्रेक
  • भूमिका: बल्लेबाज/ऑलराउंडर
  • उन्होंने शुरुआती क्रिकेट ट्रेनिंग हरिद्वार, भारत में ली।
  • उन्होंने MBBS की पढ़ाई पूरी की और डॉक्टर भी हैं। 

ईशान पांडे बचपन और परिवार 

  • ईशान पांडे का क्रिकेट से लगाव बचपन से था। वे हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में पले-बढ़े और वहीं स्कूलिंग की। उनकी छोटी बहन ने जिनका नाम अभी गोपनीय है वे Delhi University से B.Com (Hons.) किया और वह बैडमिंटन भी खेलती थीं। 

ईशान पांडे पढ़ाई और डॉक्टर

  • उन्होंने हरिद्वार में DPS से इंटरमीडिएट यानी 12 पास किया। इसके बाद मेडिकल की पढ़ाई के लिए नेपाल चले गए और Kathmandu University के मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई शुरू की। 
  • यह आसान नहीं था। मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई काफी कठीन होती है लेकिन ईशान ने क्रिकेट छोड़ने के बजाय दोनों को साथ लेकर चलने का फैसला किया।
  • वह सुबह और शाम क्रिकेट की प्रेक्टिस करते थे और पढ़ाई दिन तथा रात में करते थे। कॉलेज मैनेजमेंट ने भी उनके क्रिकेट को सपोर्ट किया।

ईशान पांडे शुरुआती क्रिकेट करियर

  • ईशान ने शुरुआत में भारत में क्रिकेट खेला। उन्होंने district, inter-school और zonal level पर अच्छा प्रदर्शन किया। 
  • उनके पिता ने ईशान के क्रिकेट करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शुरुआत में ईशान भारत में क्रिकेट खेलकर भारतीय टीम तक पहुंचने का सपना देखते थे। उन्होंने जिला, इंटर-स्कूल और जोनल स्तर पर क्रिकेट खेला। बाद में पिता के प्रोत्साहन पर उन्होंने नेपाल में क्रिकेट को गंभीरता से आगे बढ़ाने का फैसला किया। 

ईशान पांडे नेपाल U 19

  • उनकी मेहनत का परिणाम मिला और उन्हें Nepal Under-19 team में जगह मिली।
  • 2016 U-19 World Cup के लिए भी उनका चयन हुआ था, हालांकि उन्हें playing XI में खेलने का अवसर नहीं मिला।
  • ईशान नेपाल U-19 टीम के साथ भी जुड़े रहे। बाद में उन्होंने Nepal Emerging, Bagmati Province, Chitwan Tigers, Lumbini All Stars, Sudur paschim Royals आदि टीमों के लिए क्रिकेट खेला। 

ईशान पांडे टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

ईशान ने 27 सितंबर 2019 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया। 2019 में उन्होंने नेपाल के लिए कुल 4 T20I मैच खेले और 33 रन बनाए। इसके बाद वह लंबे समय तक डॉक्टर की पढ़ाई के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे। 

ईशान पांडे ODI अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

हाल ही में फिर ईशान पांडे को 2026 में उनकी ODI टीम में वापसी हुई और उन्होंने 16 मई 2026 को USA के खिलाफ अपना ODI डेब्यू किया और वापसी के कुछ ही मैचों में 55 और 84 रन की लगातार शानदार पारियां खेली। सितंबर 2026 में ACC Men’s Premier Cup में भी वह नेपाल की Playing XI का हिस्सा हैं।


Post a Comment

0 Comments